Earth Day Speech In Hindi | पृथ्वी दिवस पर भाषण हिन्दी में

 

Earth Day Speech In Hindi

Earth Day Speech In Hindi 


हेलो, आज की पोस्ट में हम पृथ्वी दिवस पर भाषण (Earth day speech in Hindi) के बारे में बात करेंगे। जैसा कि हम सभी को बताएं हर साल 22 अप्रैल को पूरा देश पृथ्वी दिवस मनाता है। यह दिन खास तौर पर पृथ्वी के लिए होता है जिसमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाता है पृथ्वी को संरक्षित किया जाता है और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाया जाता है। पृथ्वी दिवस के दिन हर एक व्यक्ति दुनिया भर में पृथ्वी तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेता है। 


(Earth day speech in Hindi) पृथ्वी दिवस बस संकल्प लेने के लिए ही नहीं है बल्कि इस दिन जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट की तरफ लोगों का ध्यान लगाया जाता है। आप सभी को बता दे कि पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। ‘अमेरीकी सीनेटर व पर्यावरणविद् गेलॉर्ड नेल्सन’ ने इस दिन की शुरुआत की थी। विश्व पृथ्वी दिवस के दिन हर स्कूल और हर जगह पर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के मकसद से तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। 


बस इतना ही नहीं पृथ्वी दिवस (Earth day speech in Hindi) के दिन स्कूलों में भाषण निबंध पोस्टर स्लोगन जैसी तरह-तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिसमें बच्चे भाग लेते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको पृथ्वी दिवस पर भाषण कैसे देते हैं इस बारे में बताएंगे जो कि आपकी पृथ्वी दिवस पर भाषण देने में बहुत मदद करेगी। तो हमारे पोस्ट पर आखरी तक बन रहे। 


More Queries>>>


पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है


गुड़ी पाड़वा क्यों मनाया जाता है


बैसाखी क्यों मनाया जाता है?

World Earth Day Speech In Hindi | विश्व पृथ्वी दिवस इन हिन्दी 

(World Earth day speech in Hindi) आदरणीय अध्यापक गण, प्रिंसिपल सर और हमारे प्यारे साथियों आज पृथ्वी दिवस है आज पृथ्वी दिवस यानी पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेने का दिन है। हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में (World Earth day speech in Hindi) पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। जैसा कि मैंने आप सभी को बताया पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत 1970 में की गई थी। 1960 के दशक में लोग विकास करने के लिए पेड़ को काटने की शुरुआत करने लगे थे। देश की सारी नदियां प्रदूषित होने लगी थी। 


1970 के समय अमेरिका के एक व्यक्ति ने बिगड़ते हुए पर्यावरण के मुद्दे को समझा और इसे गंभीरता से लिया फिर उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की। अगर हम बात करें तो पिछले कुछ सालों से इस दिल की लोकप्रियता में बढ़ावा दिया गया है। लगातार पेड़ों को काटे जाने से जंगल कम होने लगे हैं बढ़ता हुआ वायु और जल प्रदूषण तथा धरती का बिगड़ा हुआ संतुलन दुनिया भर के देशों के लिए अब सर दर्द बन चुका है। 


बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग सभी देशों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है जिसकी वजह से आज धरती और पर्यावरण संकट में है। (World Earth day speech in Hindi) विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘ग्रह बनाम प्लास्टिक’ है इस दिन से पूरे देश में प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। हमारे साथियों पूरे सौरमंडल में केवल पृथ्वी पर ही मनुष्य तथा जीवों का जीवन संभव है और ऐसा कोई ग्रह नहीं है जहां जीवन जीना मुमकिन है। इस पृथ्वी पर ही सांस लेने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन और पीने योग्य जल समेत तरह-तरह के जरूरी तत्व मौजूद है। 


पृथ्वी पर पर्यावरण के अनुकूल स्थितियों में ही हमारा जीवन जीना संभव हुआ है लेकिन सारे मनुष्य की कुछ गलतियों की वजह से अब हमारा पर्यावरण बिगड़ चुका है। पृथ्वी पर जीवन जीने के लिए इस धरती पर पर्यावरण को बचाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। आज इस पृथ्वी दिवस (World Earth day speech in Hindi) पर हम सभी को अपनी धरती को हरा भरा और बेहतर बनाने का संकल्प लेना चाहिए और हमें वादा भी करना चाहिए कि हम जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण को घटाने का पूरा प्रयास करेंगे। 


हमें हमारी पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। हमें पेड़ों को काटने से बचाना चाहिए ताकि जंगल हमेशा हरा भरा रहे और वन में रहने वाले जीव हमेशा सुरक्षित रहें। हमें धरती पर रहने वाले जीव जंतुओं को हमेशा बचाना चाहिए क्योंकि इन्हीं से हमारा जीवन है। हमें हमारे देश में पॉलिथीन पर बैन लगा देना चाहिए और इस नियम का पालन करना चाहिए कि हम कभी भी पालीथिन का इस्तेमाल न करें। पॉलिथीन हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही खतरनाक है। 


बस इतना ही नहीं हमें गैर-नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करने के बजाय नवीकरणीय संसाधनों जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत जैसी चीजों पर ध्यान लगाना चाहिए और इन्हीं का इस्तेमाल करना चाहिए। हमारे सामने मौजूद हर मानव जाति से हमारी विनती है कि पृथ्वी दिवस और पर्यावरण दिवस (World Earth day speech in Hindi) जैसे दिन हर साल मानना जरूरी है। इसलिए हमें इस दिन से सीख लेना चाहिए कि हम धरती को हमेशा स्वच्छ रखें और पर्यावरण को हमेशा स्वस्थ बनाकर रखें। 


ऐसा करने से हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा। इस काम को करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं है अगर हम सब अकेले-अकेले ही पृथ्वी को स्वस्थ रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी मदद करेंगे तो हमारा जीवन भी स्वस्थ गुजरेगा। बस एक दिन नहीं बल्कि हमें हर दिन पृथ्वी दिवस मनाना चाहिए और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हमें इस दिन संकल्प लेना चाहिए कि हम लगातार पृथ्वी को बचाने की कोशिश करेंगे। 


ऐसा करने से हम आने वाली वीडियो को भी हमेशा पर्यावरण की मदद से स्वस्थ रख पाएंगे। हमारी पीढ़ी अच्छा जीवन जीए इसकी जिम्मेदारी हम पर ही होनी चाहिए और पृथ्वी की सारी जिम्मेदारी भी हम पर है। अगर हम थोड़ा भी आलस ना दिखाएं तो हम अपनी पृथ्वी तथा हमारे पर्यावरण को बीमारी तथा किसी भी नुकसान से बचा सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज की पोस्ट (World Earth day speech in Hindi) पृथ्वी दिवस पर भाषण में बस इतना ही उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी होगी। पृथ्वी दिवस बस एक दिन नहीं है बल्कि हमें पृथ्वी दिवस हर दिन मनाना चाहिए और हमारे पृथ्वी को स्वच्छ करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पृथ्वी और पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है और हमें इस पर खरा उतरना चाहिए। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो हमारी वेबसाइट ‘Info In Hindi’ के साथ जुड़े रहे और इसे बुकमार्क करना ना भूले। 

FAQ | पूछे जाने वाले प्रश्न 

1. पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 के वसंत में हुई थी। इस दिवस की शुरुआत ‘सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन’ ने की थी जिसमें राष्ट्रीय एजेंडे पर थोपने के एक तरीके पर  पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत करने के लिए 20 मिलियन अमेरिकियों ने अमेरिका की शहर में प्रदर्शन किया और इस दिन की शुरुआत की। 

2. पहली बार पृथ्वी दिवस कब मनाया गया था?

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक उत्सव है जो 22 अप्रैल को मनाया जाता है और 1970 में इसकी स्थापना की गई थी। 

3. पहला पृथ्वी दिवस कब और कहां मनाया गया था?

पहले पृथ्वी दिवस 1970 में सैन फ्रांसिस्को में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पृथ्वी पर शांति की अवधारणा का सम्मान करने के लिए और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी। पहली बार 21 मार्च 1970 को उत्तरी गोलार्ध में वसंत के पहले इस दिन को मनाया गया था। 

4. अब तक कितने देशों ने पृथ्वी दिवस मनाया है?

पिछले दशक से अब तक 193 से अधिक देशों ने पृथ्वी दिवस समारोह मनाया है। इस दिन को स्थानीय समुदाय छात्रों और सरकारों को ग्रह के लिए, सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सशक्त बनाने के लिए, लोकप्रिय नारे के साथ आगे बढ़ाने के लिए, विश्व स्तर पर सोच को बढ़ाने के लिए तथा स्थानीय स्तर पर कार्य को करने के लिए शुरू किया गया था। 

5. हम पृथ्वी दिवस क्यों मनाते हैं?

हम पृथ्वी दिवस इसलिए मानते हैं क्योंकि यह एक वार्षिक उत्सव है। इस दिन को पर्यावरण आंदोलन की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए और भविष्य के पीढ़ियो को स्वच्छ रखने के लिए बनाया गया था। यह दिन पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की आवश्यकता के लिए भी जागरूकता बढ़ाता है। पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। 



Post a Comment

Previous Post Next Post